Live Updates

Bihar Weather News Live: ठंड से ठहर गयी आम-अवाम की जिंदगियां, शीतलहर से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather News Live: पटना सहित समूचे बिहार में मंगलवार को कोहरा और धूप में जंग छिड़ी रही. दोनों के बीच रस्सा-कसी में कोहरे का पलड़ा भारी रहा. प्रदेश में अगले सौ घंटे तक पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.

विज्ञापन

शीतलहर व कड़ाके की ठंड से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

बिहार के अरवल जिले में लगातार लुढ़कते जा रहे पारा के बाद अचानक बढ़ी ठंड ने मानो आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर रख दिया है. लगातार चार-पांच दिनों से बढ़ रही ठंड ने लोगों की दिनचर्या में भी काफी परिवर्तन ला दी है. लोग किसी तरह टायर जलाकर इस कड़ाके की ठंड से निजात पाते देखे जा रहे हैं.

गिरेगा पारा, ठंड से निजात मिलने के आसार नहीं

नये साल में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर बना हुआ है. बुधवार की सुबह कोहरा के साथ शुरू हुई. शीतलहर की चपेट में पूरा दिन रहा. बादलों और कोहरे के कारण कोल्ड-डे जैसा मौसम बना रहा. नौ बजते से पूरे दिन सूर्यदेव व बादलों के बीच जंग चलता रहा. बादलों की आवाजाही के बीच सुबह वातावरण में ठंड घुली रही और ठंडी हवा के जोर से लोग कांपते नजर आये.

गेहूं की फसल को लाभ आलू को नुकसान

कोहरे का दौर खेती विशेषकर गेहूं की फसल के लिए अच्छा है. अव्वल तो सिंचाई की जरूरत पूरी होती है. दूसरी बात कोहरे में शामिल ओस की बूंदों से गेहूं के दाने अच्छी तरह से फूटते हैं. कोहरे के अभाव में इसके दाने स्वस्थ नहीं रह पाते हैं. स्थानीय भाषा में गेहूं में गफ्फा अच्छी तरह से हो पाता है. पूसा के मौसम विज्ञानी डॉ गुलाब सिंह के मुताबिक आलू में झुलसा रोग की आशंका भी बढ़ जाती है.

तापमान में गिरावट

पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16.8, गया में सामान्य से एक डिग्री नीचे 21.1, भागलपुर में सामान्य से छह डिग्री नीचे 16.7 और पूर्णिया में भी सामान्य से छह डिग्री नीचे 16.3 डिग्री दर्ज किया गया .पटना में पिछले 24 घंटे में दो डिग्री नीचे तापमान आया है. शेष प्रदेश में औसतन एक डिग्री नीचे रहा.

9 से 10 जनवरी को छह जिलों में बारिश पूरी जनवरी रहेगी ठंड

बिहार में आठ जनवरी के बाद बिहार में छह जिलों विशेषकर वैशाली, सारण,सीवान, मुजफ्फरपुर , मधुबनी, सीतामढ़ी ओर शिवहर में पुरवैया बहने से बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा. यह मौसमी दशा नौ से 10 जनवरी के बीच रहेगी. इसके बाद फिर पूरे बिहार में शीतलहर चलनी शुरू हो जायेगी. मौसम विज्ञानियों का मत है कि पूरे जनवरी में इस बार रिकाॅर्ड तोड़ सर्दी पड़ने के आसार बन रहे हैं.

फतेहपुर में वृद्ध की ठंड से मौत की आशंका

फतेहपुर में मंगलवार की सुबह नगर पंचायत फतेहपुर के वार्ड नंबर सात निवासी 67 साल के कमलेश सिंह की मौत हो गयी. आशंका जतायी जा रही है कि उन्हें ठंड लग गयी थी. परिजनों ने सुबह आठ बजे अचानक तबीयत खराब होने की बात कही. उसके बाद उल्टी व दस्त की शिकायत हुई. इस दौरान उनकी मौत हो गयी. सोमवार को बाइक से गया किसी काम से गये थे. आशंका है कि सफर के कारण ही उन्हें ठंड लगी. हालांकि, ठंड लगने की अधिकारी पुष्टि नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola