Bihar Weather: बिहार में लू की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा, पारा पहुंचा 42 के पार, जानें मौसम अपडेट

Updated at : 26 Apr 2022 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: बिहार में लू की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा, पारा पहुंचा 42 के पार, जानें मौसम अपडेट

पटना और आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है. वहीं राज्य में सबसे अधिक बांका में 42.8 और सबसे कम सीतामढ़ी में 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

विज्ञापन

पटना में लू का कहर जारी है. लगातार तीन दिनों से शहर का पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है. सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह आठ बजे से ही गर्मी काफी बढ़ गयी और 11 बजे से लू चलना शुरू हो गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना और आसपास क्षेत्रों में लू की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रही और न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना और आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है. वहीं राज्य में सबसे अधिक बांका में 42.8 और सबसे कम सीतामढ़ी में 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

अब गर्भवती व बीमार बच्चों को अस्पताल भेजेंगी सेविका- सहायिका

राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने हीट वेव के दौरान गर्भवती महिला, धातृ महिला एवं बच्चों को बीमार पड़ने पर अस्पताल तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात सेविका-सहायिकाओं को जिम्मेदारी दी है. इसके लिए विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि गर्भवती और बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके.

ओआरएस का घोल रखने का निर्देश

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस का घोल रखने का निर्देश भी दिया गया है. इस संबंध में सभी सीडीपीओ को दिशा-निर्देश भेजा गया है. जरूरत पड़ने पर लाभुकों को यहां से ओआरएस मिलेगा.

Also Read: पटना में कल से सुबह 10 बजकर 45 मिनट के बाद नहीं चलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने दिया आदेश
सिविल सर्जन करेंगे सहयोग

लोगों के मदद के लिए सेविका सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क करेंगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाने में मदद करेंगी. इसको लेकर एक वीडियो बनाया गया है, जो लाभुकों के मोबाइल पर भी भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन