ePaper

Bihar News: शराब के नशे में पत्नी से कर रहा था झगड़ा, छुड़ाने गया छोटे भाई की कर दी हत्या

Updated at : 03 Nov 2021 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: शराब के नशे में पत्नी से कर रहा था झगड़ा, छुड़ाने गया छोटे भाई की कर दी हत्या

Bihar News: सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजय मिश्र (26 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि रंजय का बड़ा भाई उमेश मिश्र हमेशा शराब पीकर घर में मारपीट करता है.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के सेमरिया टोला नकटहीं गांव में सोमवार की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे बड़े भाई ने बीच-बचाव करने आये छोटे भाई पर ही हमला कर उसे मार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भाई उमेश मिश्रा फरार हो गया.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजय मिश्र (26 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि रंजय का बड़ा भाई उमेश मिश्र हमेशा शराब पीकर घर में मारपीट करता है. सोमवार की रात भी वह शराब के नशे में आया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा.

परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट शुरू कर दी. रंजय बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उस पर भी लाठी से हमला कर दिया. इस दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से रंजय वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा. इलाज के लिए उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया.

Also Read: Bihar Crime News: घर में मृत मिली महिला, दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या करने की आशंका

वहां से भी रंजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन