पटना में हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे ग्राम रक्षा दल के सदस्य, नौकरी स्थायी करने की मांग

Updated at : 01 Mar 2023 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे ग्राम रक्षा दल के सदस्य, नौकरी स्थायी करने की मांग

पटना में ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे है. ग्राम रक्षा दल हजारों की संख्या में विधानसभा घेराव की तैयारी में थे. लेकिन जेपी गोलंबर पर उन्हें रोक लिया गया. विभिन्न मांगों को लेकर सभी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है.

विज्ञापन

पटना में ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे है. ग्राम रक्षा दल हजारों की संख्या में विधानसभा घेराव की तैयारी में थे. लेकिन पटना पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास उन्हें रोक लिया गया. जिसके बाद सभी ने जमकर हंगामा किया. वह लगातार आगे बढ़ने की मांग कर रहे है. आपको बता दे की बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. और ऐसे में विभिन्न दल अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है.

रोजगार भत्ता को बढ़ने का किया मांग

सबसे पहले ग्राम रक्षा दल हजारों की संख्या में पटना के कारगिल चौक पहुंचे और बिहार की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं सरकार से रोजगार और स्थाई नौकरी के साथ-साथ रोजगार भत्ता को बढ़ाने की भी मांग की है. ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने महागठबंधन की सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अपनी 9 सूत्री मांगे भी रखी ताकि जल्द से जल्द उन्हें इसका लाभ मिल सके.

मांग पूरी नहीं होने पर जारी रहेगा आन्दोलन

वहीं अभ्यर्थियों का कहना है की वह स्थायीकरण और नियमित वेतनमान की मांग कर रहे है. सरकार के सामने कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसपर ध्यान नहीं दे रहे है. अगर बिहार सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो हमारा यह आन्दोलन जारी करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन