Video: मोतिहारी सदर अस्पताल में बत्ती गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ गर्भवती का ऑपरेशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2023 3:35 PM

Bihar Hospital condition वीडियो शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला का टॉर्च की रोशनी में महिला चिकित्सकों की टीम ऑपरेशन कर रही है. यह महज संयोग है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं.
Bihar Hospital condition News मोतिहारी के सदर अस्पताल का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला का टॉर्च की रोशनी में महिला चिकित्सकों की टीम ऑपरेशन कर रही है. यह महज संयोग है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं. वायरल वीडियो मोतिहारी के सदर अस्पताल का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि एक महिला सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात में डिलीवरी के लिए आयी थी. मामले के सामने आने के बाद सीएस अंजनी कुमार ने मामले में जांच कराने की बात कही.
सूत्रों का कहना है कि सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में एक गर्भवती महिला भर्ती थी. मेडिकल कारणों से महिला का तुरंत ऑपरेशन करना जरूरी था.लेकिन, सदर अस्पताल में बिजली गुल थी. जेनरेटर और इनवर्टर में से कोई भी काम नहीं कर रहा था.इधर, गर्भवती महिला की स्थिति बिगड़ती जा रही थी. ऐसे में सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. सुरुची स्मृति ने गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए तत्काल टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करने का फैसला लिया और उन्होंने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दिया. महिला एवं नवजात की स्थिति ऑपरेशन के बाद सामान्य और स्थिर बताया जा रहा है.
अस्पताल प्रबंधक कौशल दुबे ने इस मामले में कहा कि “कुछ तकनिकी खराबी के वजह से बिजली गुल हो गई थी. लेकिन जल्द ही सुधार कर लिया गया. भविष्य में ऐसी समस्या नहीं हो इसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था करा दी गई है ताकि आगे से इस तरह की शिकायत सामने नहीं आए.
वीडियो- मोतिहारी से अरविंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए