Hajipur Weather: आज मौसम रहेगा सुहाना, बारिश और तेज हवा के आसार
Published by : Vivek Pandey Updated At : 27 May 2026 7:24 AM
Hajipur Weather: मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट .
मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट .
Hajipur Weather: हाजीपुर समेत वैशाली जिले में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है . मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चल सकती है . गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत
लगातार पड़ रही गर्मी के बीच आज लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है . मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है . बादल और बारिश के कारण उमस बनी रह सकती है, लेकिन तेज धूप से राहत मिलेगी.
तेज हवा और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह .
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आंधी, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है . हाजीपुर और आसपास के इलाकों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं . प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है.
किसानों के लिए राहत भरी खबर
बारिश की संभावना को किसानों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है. खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलेगा . हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.
शाम तक बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है . कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है . लोगों को जरूरी काम निपटाने के दौरान मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










