वैशाली के इस प्रखंड प्रमुख ने फिर बचाई कुर्सी, दूसरी बार फेल हुआ अविश्वास प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में प्रमुख मुन्नी देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विशेष बैठक में एक भी सदस्य के नहीं पहुंचने से खारिज हो गया. लगातार दूसरी बार उन्होंने अपना पद बचाने में सफलता हासिल की.

विज्ञापन

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को खारिज हो गया. चर्चा और मत विभाजन के लिए बुलाई गई विशेष बैठक में एक भी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हुआ, जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव स्वतः निरस्त हो गया. उल्लेखनीय है कि प्रस्ताव लाने वाले सदस्य भी बैठक में शामिल नहीं हुए.

एक घंटे तक इंतजार के बाद समाप्त हुई बैठक

प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित विशेष बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार निर्धारित समय पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक पंचायत समिति सदस्यों की प्रतीक्षा करते रहे. हालांकि, कोई भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा. सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण न तो प्रस्ताव पर चर्चा हो सकी और न ही मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू हो पाई.

0-12 के अनुपात में खारिज हुआ प्रस्ताव

सदस्यों की गैरमौजूदगी के चलते अविश्वास प्रस्ताव को 0-12 के अनुपात में खारिज घोषित कर दिया गया. बैठक में प्रस्तावक पक्ष की अनुपस्थिति से यह संकेत मिला कि प्रमुख के खिलाफ पर्याप्त समर्थन जुटाने का प्रयास सफल नहीं हो सका.

दूसरी बार बची मुन्नी देवी की कुर्सी

गौरतलब है कि प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के खिलाफ यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव था. इससे पहले वर्ष 2024 में भी उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन तब भी विरोधी पक्ष उन्हें पद से हटाने में सफल नहीं हो पाया था. इस बार भी वे अपना पद बचाने में कामयाब रहीं.

समर्थकों ने मनाया जश्न

बैठक समाप्त होने के बाद प्रमुख समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया. समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और मुन्नी देवी को बधाई दी. बधाई देने वालों में भाजपा नेता सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राय, राकेश यादव, चमचम सिंह, तारकेश्वर राय, अमोद सिंह, दीपक यादव, इंद्रजीत यादव, पप्पू बैठा सहित कई जनप्रतिनिधि और समर्थक शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन