सीबीएसइ 10वीं में कम नंबर आने पर छात्रा ने की खुदकुशी

महुआ थाना क्षेत्र की मंगुराही पंचायत में एक छात्रा ने सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में कम नंबर आने पर गुरुवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़
वैशाली. महुआ थाना क्षेत्र की मंगुराही पंचायत में एक छात्रा ने सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में कम नंबर आने पर गुरुवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़ मंगुराही पंचायत के विशनपुर तरौरा निवासी राकेश कुमार सिंह की पुत्री ने इस साल सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा दी थी. बुधवार को रिजल्ट आने के बाद से वजह निराश थी. द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने की वजह से वह डिप्रेशन में आ गयी. उसने रात में खाना भी नहीं खाया था. गुरुवार की सुबह बाथरूम जाने के दौरान उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




