प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची युवती, परिजन ने की पिटाई

गोरौल में प्रेमी की शादी की सूचना पर मुजफ्फरपुर की एक युवती शादी रुकवाने के लिए गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में दुल्हन के घर पहुंच गयी. वह दुल्हन से मिलने की जिद करने लगी. वह खुद को दूल्हे की पत्नी बताने लगी, जिस पर परिजन व ग्रामीणों उसकी पिटाई कर दी़
वैशाली : गोरौल में प्रेमी की शादी की सूचना पर मुजफ्फरपुर की एक युवती शादी रुकवाने के लिए गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में दुल्हन के घर पहुंच गयी. वह दुल्हन से मिलने की जिद करने लगी. वह खुद को दूल्हे की पत्नी बताने लगी, जिस पर परिजन व ग्रामीणों उसकी पिटाई कर दी़ युवती को बंधक बना कर लड़के व युवती के परिजनों को सूचना दी गयी़ दूल्हा व युवती के परिजन गांव पहुंचे. बाद में पंचायत कर बुधवार की देर रात दोनों की शादी करायी गयी. हालांकि, घंटों चले इस ड्रामे के दौरान की सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




