बिहार के इस शहर में 7 एकड़ जमीन पर बनेगा डिग्री कॉलेज, आधारशिला रखेंगे CM नीतीश कुमार

Published by : Rani Thakur Updated At : 10 Sep 2025 2:35 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Bihar News: वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के चकव्यास में डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जाएगा. इसकी आधारशिला 12 सितंबर को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रखेंगे. इस डिग्री कॉलेज का निर्माण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल की करीब 7 एकड़ जमीन पर किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के चकव्यास में डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जाएगा. इसकी आधारशिला 12 सितंबर को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रखेंगे. इस डिग्री कॉलेज का निर्माण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल की करीब 7 एकड़ जमीन पर किया जाएगा.

पहली बार बनेगा डिग्री कॉलेज

मिली जानकारी के अनुसार इस जमीन पर वर्तमान में खेल का मैदान है. वैशाली विधानसभा में बनने वाला यह पहला डिग्री कॉलेज होगा और काफी लंबे समय से यहां इस कॉलेज बनाने की मांग की जा रही थी. इस बीच प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिग्री कॉलेज की स्थापना का आश्वासन दिया था. सीएम की घोषणा पर बीते दिनों शिक्षा विभाग की तरफ से मंजूरी प्रदान की गई थी.

लोगों का सपना होगा साकार

अब पहली बार डिग्री कॉलेज की स्थापना का यहां के लोगों का सपना साकार होने जा रहा है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गोरौल में प्रशासनिक तैयारियां काफी तेज है. बता दें कि गत 12 सितंबर को गोरौल में डिग्री कॉलेज समेत अन्य योजनाओं के शिलान्यास को लेकर वैशाली डीएम वर्षा सिंह एवं आरक्षी अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डीएम ने का निरीक्षण

सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम ने चयनित स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भूखंड का समतलीकरण, मुख्य मंच तक पहुंच पथ का निर्माण, ग्रीन रूम, शौचालय, हैलीपैड, दर्शक दीर्घा, आदि के लिए निर्देशित किया गया. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, दंडाधिकारी की नियुक्ति, मार्गों की सुनिश्चितता आदि के संबंध में निर्देशित किया था.

इसे भी पढ़ें: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.13 करोड़ लाभार्थियों को जारी की बढ़ी हुई राशि

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन