वीडियो कॉल कर बीए की छात्रा ने फांसी लगा की खुदकुशी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Aug 2020 8:41 AM
बिहार के वैशाली के श्यामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बीए पार्ट टू की एक छात्रा ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली
वैशाली : बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बीए पार्ट टू की एक छात्रा ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. छात्रा ने जिस वक्त गमछे के फंदे से झूल कर खुदकुशी की, उस वक्त उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल चालू था. मृत जुली कुमारी (22) वर्ष श्यामपुर गांव के पिक्कू सिंह की पुत्री थी. माता-पिता के दिल्ली में रहने के कारण वह चाचा-चाची के परिवार के साथ रहती थी.
घटना की सूचना मिलते ही बेलसर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने युवती के मोबाइल को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार छात्रा शुक्रवार की सुबह मोबाइल से किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी. इसी दौरान किसी बात पर अनबन होने पर छात्रा ने वीडियो कॉल के दौरान ही घर के एक कमरे में जाकर गमछे के फंदे के सहारे फांसी लगा ली. जब तक उसके चाचा वहां पहुंचे, तब तक उसकी सांस थम चुकी थी. पास में ही छात्रा का मोबाइल फोन पड़ा था. उस वक्त वीडियो कॉल चालू था. इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










