दिव्यांग बनेंगे स्वावलंबी : केंद्रीय मंत्री

हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने कहा कि दिव्यांगों को भी सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार है. केंद्र सरकार दिव्यांगों को वे सारी सुविधाएं उपलब्ध करायेगी, जो सामान्य जन को प्राप्त है. सरकार द्वारा उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. समाज कल्याण एवं न्याय मंत्री गहलोत गुरुवार को नगर के अनामिका होटल में […]
हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने कहा कि दिव्यांगों को भी सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार है. केंद्र सरकार दिव्यांगों को वे सारी सुविधाएं उपलब्ध करायेगी, जो सामान्य जन को प्राप्त है. सरकार द्वारा उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. समाज कल्याण एवं न्याय मंत्री गहलोत गुरुवार को नगर के अनामिका होटल में प्रेस वार्ता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दो लाख 45 हजार दिव्यांगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जायेगा.
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान के इस कृत्य से पूरा देश आक्रोशित है. पाक की दादागिरी का माकूल जवाब दिया जायेगा. जाधव को बचाने के लिए भारत सरकार को जो भी करना होगा, वह करेगी. मौके पर भाजपा नेता डॉ. अजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह, रणधीर सिंह, शिवशंकर चौहान, रोशन कुमार पप्पू, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




