वैशाली के सांसद रामा सिंह की तबीयत बिगड़ी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार मामला फूड प्वायजनिंग का हाजीपुर : वैशाली के सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गयी. उन्हें पेट में दर्द की शिकायत होते ही उनके समर्थकों ने आनन-फानन में सांसद को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उनका मेडिकल जांच की. […]
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार मामला फूड प्वायजनिंग का
हाजीपुर : वैशाली के सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गयी. उन्हें पेट में दर्द की शिकायत होते ही उनके समर्थकों ने आनन-फानन में सांसद को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उनका मेडिकल जांच की. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया. सांसद के करीबी और सोनपुर नगर पंचायत के उपसभापति विनोद सिंह सम्राट ने बताया कि सांसद को अचानक पेट में दर्द होने लगा.
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि मामला फूड प्वायजनिंग का है. चिकित्सकों की सलाह पर सांसद गुरुवार की रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ही डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे. अस्पताल के मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सांसद को दर्द से राहत मिल रही है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










