डाक पार्सल कंटेनर से 8832 बोतल अंगरेजी शराब बरामद

Updated at : 11 Apr 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
डाक पार्सल कंटेनर से 8832 बोतल अंगरेजी शराब बरामद

हाजीपुर : औद्योगिक थाने की पुलिस ने डाक पार्सल कंटेनर से 310 कार्टन में छुपा कर रखी गयी 8832 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की. विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब की कीमत 5.58 लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बीते रविवार की देर रात थाने के पासवान चौक के पास […]

विज्ञापन

हाजीपुर : औद्योगिक थाने की पुलिस ने डाक पार्सल कंटेनर से 310 कार्टन में छुपा कर रखी गयी 8832 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की. विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब की कीमत 5.58 लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बीते रविवार की देर रात थाने के पासवान चौक के पास वाहनों की जांच-पड़ताल व तलाशी के दौरान यह सफलता मिली है. बरामद सभी शराब हरियाणा निर्मित है और सभी बोतलों पर सेल फॉर वनली हरियाणा अंकित है. इस सिलसिले में पुलिस ने शराब के धंधेबाज व सगे दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.

डाक पार्सल कंटेनर से 8832…
गिरफ्तार मोहित कुमार और राजेश कुमार हरियाणा के गणौर थाने के सोनीपत गांव निवासी रणधीर सिंह का पुत्र है. पुलिस दोनों से पूछताछ करने के बाद इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार एसपी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा नंबर के एक डाक पार्सल कंटेनर से शराब की बड़ी खेप जंदाहा बाजार के लिए जा रही है. एसपी के निर्देश पर
औद्योगिक थानाध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वैशाली के थानाध्यक्ष सुमन कुमार, औद्योगिक थाने के अवर निरीक्षक मनोज ठाकुर, मनोज कुमार, सअनि चंद्रशेखर कुमार और पुलिस बल की एक टीम का गठन किया गया. टीम वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इसी क्रम में कंटेनर को जब्त किया गया. कंटेनर के अंदर राॅयल ब्रांड के 301, ब्लेंडर प्राइड के सात, जबकि ब्ल्यू इंप्रीरियम के दो कार्टन सहित कुल 310 कार्टन शराब जब्त कर ली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन