हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

Updated at : 11 Apr 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

हाजीपुर : महुआ थाना क्षेत्र के चेहराकला के शेरपूर प्यारे गांव में रविवार की देर शाम पिकअप वैन व बाइक की ठोकर में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के बारे में लोगों से पूछताछ की. शव की पहचान […]

विज्ञापन

हाजीपुर : महुआ थाना क्षेत्र के चेहराकला के शेरपूर प्यारे गांव में रविवार की देर शाम पिकअप वैन व बाइक की ठोकर में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के बारे में लोगों से पूछताछ की. शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लेकर आयी. इधर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रविवार की देर रात सदर अस्पताल पहुंच कर जम कर हंगामा किया.

उनका आरोप था कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर बीना छानबीन किये शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आ गयी. जैसे ही हमें घटना की सूचना मिली हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे. जहां पता चला की पुलिस शव को लेकर अपने साथ सदर अस्पताल लेकर गयी है. इधर मृतक के परिजनों द्वारा हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंच गयी. मृतक 18 वर्षीय नितेश कुमार चेहरकाला निवासी उपेंद्र राय का पुत्र था.

पुलिस ने पोस्टमाटर्म के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन