बिदुपुर से दो नाबालिग लड़की व एक महिला का अपहरण

Updated at : 11 Apr 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिदुपुर से दो नाबालिग लड़की व एक महिला का अपहरण

बिदुपुर : प्रखंड थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग लड़की समेत एक महिला के अचानक लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दोनों अपहृत के परिजनों ने थाने में दो अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. एक ओर थाने के खानपुर पकड़ी गांव के राम नारायण […]

विज्ञापन

बिदुपुर : प्रखंड थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग लड़की समेत एक महिला के अचानक लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दोनों अपहृत के परिजनों ने थाने में दो अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. एक ओर थाने के खानपुर पकड़ी गांव के राम नारायण सिंह ने अपनी पोती अंजली कुमारी एवं दीप शिखा कुमारी के अचानक गत 01 अप्रैल से ही घर से गायब होने की सूचना थाने को दी. आवेदन में आरोप है कि दोनों नाबालिग लड़की बीते 01 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गयी.

काफी खोज बीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला. वहीं दूसरी ओर खजवत्ता गांव के सरोज भगत ने अपनी पत्नी शोभा देवी के गत 4 अप्रैल से ही शादी की नियत से बहलाफुसला कर अपहरण कर लेने की सहदेई थाने के कुम्हरकोल गांव के राजेश पासवान के विरूद्ध बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आवेदन में आरोप है कि उसकी पत्नी मौसी की तबियत खराब होने का बहाना बना कर मिलने गयी. पता करने पर मालूम चला कि वो मौसी के घर न पहुंच कर कुम्हरकोल निवासी राजेश के घर चली गयी. आवेदक ने बताया कि महिला अपने एक साल के बच्चे को भी साथ ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन