डिलिवरी को ले जायी जा रही शराब जब्त

Updated at : 09 Apr 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
डिलिवरी को ले जायी जा रही शराब जब्त

जंदाहा : जंदाहा थाना क्षेत्र के धधुआ लंका टोला में गुप्त सूचना पर होम डिलीवरी के लिए ले जायी रही 52 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी. हालांकि पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंधड़ावड़ चौक एवं धंधुआ मार्ग में […]

विज्ञापन

जंदाहा : जंदाहा थाना क्षेत्र के धधुआ लंका टोला में गुप्त सूचना पर होम डिलीवरी के लिए ले जायी रही 52 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी. हालांकि पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंधड़ावड़ चौक एवं धंधुआ मार्ग में एक बाइक पर सवार दो धंधेबाज शराब की होम डिलेवरी करने जा रहे हैं. अवर निरीक्षक खुर्शीद आलम ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी. इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की.

तभी एक बाइक पर सवार दो युवक धधुआ लंका टोला चौक के निकट से गुजरे. उन्हें रुकने का इशारा किया गया, तो वे भागने लगा. पुलिस ने जब पीछा करना शुरू किया, तो मथुरापुर मसजिद के निकट दोनों धंधेबाज बाइक छोड़ भाग निकले. पुलिस को देख ग्रामीण जुटने लगे. पुलिस द्वारा ग्रामीणों के समक्ष बाइक पर लदे बोरा को खोल कर उसकी तलाशी ली गयी. बोरे में रखी 52 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया गया. पुलिस बाइक और शराब को जब्त कर थाने ले आयी. इस संबंध में थाना कांड संख्या 50/70 के तहत दो अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन