भू-विवाद में महिला को मारपीट कर जख्मी किया
Updated at : 08 Apr 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

देसरी. थाना क्षेत्र के तैयबपुर विंद टोला निवासी चनरदीप महतो की पत्नी रेशमा देवी के जख्मी हालत में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दिये गये बयान पर देसरी थाने में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें कहा है कि महिला के पति बाहर रहते हैं. उसकी जमीन के कुछ हिस्से में […]
विज्ञापन
देसरी. थाना क्षेत्र के तैयबपुर विंद टोला निवासी चनरदीप महतो की पत्नी रेशमा देवी के जख्मी हालत में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दिये गये बयान पर देसरी थाने में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें कहा है कि महिला के पति बाहर रहते हैं. उसकी जमीन के कुछ हिस्से में तैयबपुर निवासी लखन महतो, जतन महतो, जयनाथ कुमार, जेसी कुमार ने दावा दिया.
तो महिला ने पति के आने के बाद उसे कार्य करने के लिए कहा. इस पर उक्त लोगों ने फरसा से मार कर महिला को घायल कर दिया और आभूषण छीन लिये. उसकी पतोहू और पुत्री को भी मारपीट कर आभूषण छीन लिया. हल्ला होने पर ग्रामीणों को आते देख केस करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए सभी भाग गये. इस संबंध में पुअनि तालेश्वर टुडु ने बताया कि महिला के दिये गये बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




