पटना में पोस्टेड हवलदार के घर लाखों की चोरी
Updated at : 05 Apr 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : बेखौफ अपराधियों ने पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. पुलिस पदाधिकारी के घर में चोरी की घटना को लेकर अब शहर के आम लोगों में दहशत कायम हो गयी है. लोगों के बीच चर्चा है कि जब पुलिस पदाधिकारी का घर सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों का क्या हाल […]
विज्ञापन
हाजीपुर : बेखौफ अपराधियों ने पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. पुलिस पदाधिकारी के घर में चोरी की घटना को लेकर अब शहर के आम लोगों में दहशत कायम हो गयी है. लोगों के बीच चर्चा है कि जब पुलिस पदाधिकारी का घर सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों का क्या हाल होगा. नगर थाना क्षेत्र के सीता चौक स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने घर का ताला काट कर 10 लाख के गहने एवं 30 हजार नकद लेकर फरार हो गये. घटना पटना पुलिस बल में पदस्थापित एक हवलदार और अवकाश प्राप्त एक दारोगा के घर में हुई.
जानकारी के अनुसार घटना नगर थाना क्षेत्र के सीता चौक स्थित तीन मंजिले मकान में घटी. यह घटना तब हुई जब इस मकान में किराये पर रह रहे दोनों परिवारों के सभी सदस्य छठ पर्व को लेकर अपने-अपने पैतृक गांव गये थे. ग्राउंड फ्लोर में रह रहे अवकाश प्राप्त दारोगा श्रीराम बाबू के पुत्र वसंत ने बताया कि हमलोग पिछले कई सालों से ललन सिंह के मकान में किराये पर रह रहे हैं. छठ पर्व को लेकर उनके घर के सभी सदस्य शनिवार को अपने पैतृक गांव भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा गांव गये थे. इसी मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर पटना में पदस्थापित हवलदार संजय सिंह का परिवार रहता है.
संजय सिंह का भी पूरा परिवार अपने पैतृक गांव घटारो गया था. मंगलवार की सुबह संजय सिंह सपरिवार जब लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजा का ताला काटा पाया. घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि उनके रूम का ताला कटा हुआ था. उनके रूम में रखी अलमारी से आभूषण गायब थे. चोरी गये जेवरात की कीमत चार लाख रुपये बतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




