हवलदार के घर लाखों की चोरी

Updated at : 05 Apr 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
हवलदार के घर लाखों की चोरी

दुस्साहस . पटना में पदस्थापित हैं हवलदार संजय सिंह चोरों ने आभूषण और रुपये सहित अन्य कीमती सामान किये गायब हाजीपुर : बेखौफ अपराधियों ने पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. पुलिस पदाधिकारी के घर में चोरी की घटना को लेकर अब शहर के आम लोगों में दहशत कायम हो गयी […]

विज्ञापन

दुस्साहस . पटना में पदस्थापित हैं हवलदार संजय सिंह

चोरों ने आभूषण और रुपये सहित अन्य कीमती सामान किये गायब
हाजीपुर : बेखौफ अपराधियों ने पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. पुलिस पदाधिकारी के घर में चोरी की घटना को लेकर अब शहर के आम लोगों में दहशत कायम हो गयी है. लोगों के बीच चर्चा है कि जब पुलिस पदाधिकारी का घर सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों का क्या हाल होगा. नगर थाना क्षेत्र के सीता चौक स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने घर का ताला काट कर 10 लाख के गहने एवं 30 हजार नकद लेकर फरार हो गये. घटना पटना पुलिस बल में पदस्थापित एक हवलदार और अवकाश प्राप्त एक दारोगा के घर में हुई. जानकारी के अनुसार घटना नगर थाना क्षेत्र के सीता चौक स्थित तीन मंजिले मकान में घटी.
यह घटना तब हुई जब इस मकान में किराये पर रह रहे दोनों परिवारों के सभी सदस्य छठ पर्व को लेकर अपने-अपने पैतृक गांव गये थे. ग्राउंड फ्लोर में रह रहे अवकाश प्राप्त दारोगा श्रीराम बाबू के पुत्र वसंत ने बताया कि हमलोग पिछले कई सालों से ललन सिंह के मकान में किराये पर रह रहे हैं. छठ पर्व को लेकर उनके घर के सभी सदस्य शनिवार को अपने पैतृक गांव भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा गांव गये थे. इसी मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर पटना में पदस्थापित हवलदार संजय सिंह का परिवार रहता है. संजय सिंह का भी पूरा परिवार अपने पैतृक गांव घटारो गया था. मंगलवार की सुबह संजय सिंह सपरिवार जब लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजा का ताला काटा पाया. घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि उनके रूम का ताला कटा हुआ था. उनके रूम में रखी अलमारी से आभूषण गायब थे. चोरी गये जेवरात की कीमत चार लाख रुपये बतायी गयी है. उसी अलमारी में आठ हजार रुपये भी थे,जिसे चोरों ने अपने साथ ले गये. संजय सिंह द्वारा फोन पर घटना की जानकारी दिये जाने के बाद श्रीराम बाबू सपरिवार यहां पहुंचे. उनके घर के तीन रूमों का ताला कटा हुआ था. एक रूम में अलमारी में रखे सोने के गहने गायब थे. चोरी गये आभूषण की कीमत लगभग पांच लाख बतायी गयी है. उसी अलमारी में 23 हजार रुपये भी थे. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. इस संबंध में श्रीराम बाबू एवं संजय सिंह के संयुक्त बयान पर नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस चोरी गये सामान की बरामदगी और चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
छठ पर्व को लेकर दोनों परिवारों के लोग गये थे पैतृक गांव
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर थाना क्षेत्र के सीता चौक स्थित एक घर में चोरी की घटना हुई है. इस संबंध में उस मकान में किराये पर रह रहे दो परिवारों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी है. अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में 10 लाख रुपये के आभूषण और नकद 31 हजार रुपये गायब होने की शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, नगर थाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन