8516 बोतल अंगरेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Updated at : 03 Apr 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
8516 बोतल अंगरेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

एक बोलेरो और अपाची बाइक जब्त वैशाली : शराबबंदी की पहली वर्षगांठ पर वैशाली जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने डाक पार्सल कंटेनर से 319 कार्टन में रखे 8516 अंगरेजी शराब की बोतल बरामद की है. तीन हजार लीटर विदेशी शराब की कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है. […]

विज्ञापन

एक बोलेरो और अपाची बाइक जब्त

वैशाली : शराबबंदी की पहली वर्षगांठ पर वैशाली जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने डाक पार्सल कंटेनर से 319 कार्टन में रखे 8516 अंगरेजी शराब की बोतल बरामद की है. तीन हजार लीटर विदेशी शराब की कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस मामले में पुलिस ने तीन धंधेबाज और कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. धंधेबाजों के पास से पुलिस ने चार लाख रुपये, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक जब्त किया है. बरामद शराब हरियाणा निर्मित है. एएसपी रशीद जमां ने बताया की गठित टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
लालगंज के अवर निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के बाद एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर टीम का गठन किया गया. टीम लालगंज-वैशाली मुख्य पथ पर वाहनों की जांच करने के दौरान भगवानपुर रत्ती के चकौसन चंवर में शनिवार की देर रात डाक पार्सल लिखा कंटेनर जब्त किया. कंटेनर के चालक व हरियाणा निवासी मो. हकमुद्दीन की निशानदेही पर टीम ने खरौना मोड़ के पास छापेमारी की. वहां कंटेनर के आने का इंतजार कर रहे मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर सदर थाना निवासी राकेश कुमार और गोविंद कुमार को टीम ने दबोच लिया. मौके पर पुलिस ने बोलेरो चालक व मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार
8516 बोतल अंगरेजी…
को गिरफ्तार कर उसके पास से चार लाख रुपये जब्त कर लिया. पुलिस ने चारों के पास से मोबाइल भी कब्जे में ले ली. वैशाली के थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि चारों से पूछताछ करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन