ट्रक से कुचल कर महिला की मौत

Updated at : 03 Apr 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर महिला की मौत

हाजीपुर : राघोपुर थाना क्षेत्र के मदाहा गांव में रविवार अपराह्न तेज गति से आ रहे ट्रक से कुचल कर एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. लाेगों को आता देख चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही […]

विज्ञापन

हाजीपुर : राघोपुर थाना क्षेत्र के मदाहा गांव में रविवार अपराह्न तेज गति से आ रहे ट्रक से कुचल कर एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. लाेगों को आता देख चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के मदाहा गांव में घटी.

मृतका (50) लालायी देवी मदाहा गांव निवासी शत्रुघ्न पासवान की पत्नी थी. परिजनों ने बताया कि लालायी देवी बाजार से दवा लेकर लौट रही थी. घर के समीप ही एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत कुचल कर घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन कर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ट्रक को जब्त कर अपने साथ थाने ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन