72 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज धराये
Updated at : 03 Apr 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो जगहों पर की छापेमारी हाजीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के एक साल पूरे हाेने के बाद जहां वैशाली पुलिस द्वारा अवैध रूप शराब के धंधेबाज को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं नगर थाने की पुलिस ने रविवार को नगर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो जगहों पर की छापेमारी
हाजीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के एक साल पूरे हाेने के बाद जहां वैशाली पुलिस द्वारा अवैध रूप शराब के धंधेबाज को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं नगर थाने की पुलिस ने रविवार को नगर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 72 बोतल रॉयल स्टैग के विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र अंदरकिला मुहल्ले में अवैध रूप से विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है. इसको लेकर एक टीम गठित की गयी. नगर थाने के अवर निरीक्षक रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस नखास चौक पहुंची, जहां अंदरकिला स्थित माही क्वीन आरओ प्लांट पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान दूसरी मंजिल पर 16 बोलत रॉयल स्टैग विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने आरओ प्लांट के मुंशी जितेंद्र सहनी को मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया.
वहीं पुलिस के आने की भनक लगने से प्लांट संचालक निशिकांत ठाकुर भागने में सफल रहा. पुलिस बरामद शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने लेकर आयी, जहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इधर, नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाने के जढुआ के समीप शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना पर अवर निरीक्षक रामेश्वर उपाध्याय सशस्त्र बल के साथ जढुआ स्थित शत्रुघ्न साह के घर छापेमारी कीघ्तलाशी के दौरान घर में छुपा कर रखी दो कार्टन रॉयल स्टैंग विदेशी शराब बरामद की. वहीं पुलिस को देख भाग रहे धंधेबाज व गृहस्वामी शत्रुघ्न साह को पुलिस ने धर-दबोचा. उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




