चिनगारी से लगी आग, बच्ची मरी

Updated at : 03 Apr 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
चिनगारी से लगी आग, बच्ची मरी

लालगंज/ हाजीपुर सदर : मोबाइल चार्जर से निकली चिनगारी से लगी आग में झुलस कर एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना रविवार को लालगंज थाना क्षेत्र के पुरखौली गांव में हुई. मृतका 12 वर्षीया नंदनी कुमारी पुरखौली गांव निवासी धर्मेंद्र राय की पुत्री थी. यह घटना तब हुई जब वह अपने झोंपड़ीनुमा मकान में […]

विज्ञापन

लालगंज/ हाजीपुर सदर : मोबाइल चार्जर से निकली चिनगारी से लगी आग में झुलस कर एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना रविवार को लालगंज थाना क्षेत्र के पुरखौली गांव में हुई. मृतका 12 वर्षीया नंदनी कुमारी पुरखौली गांव निवासी धर्मेंद्र राय की पुत्री थी. यह घटना तब हुई जब वह अपने झोंपड़ीनुमा मकान में अकेली थी और मोबाइल चार्ज कर रही थी. जानकारी के अनुसार नंदनी रविवार की दोपहर अपने घर में मोबाइल को चार्ज कर रही थी. जैसे ही उसने बिजली के प्लग में चार्जर लगाया,

शार्ट सर्किट के कारण उसे बिजली का तेज झटका लगा और वह कुछ दूर जा गिरी. इसी क्रम में वह केराेसिन रखे एक गैलन से टकरा गयी और केराेसिन उसके शरीर और घर में चारों तरफ फैल गया. उधर, शॉट सर्किट से निकली चिनगारी से नंदनी के शरीर में आग लग गयी. जब तक वह आग बुझाने में कामयाब होती, आग पूरे घर में फैल गयी. और वह झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इधर, घर से आग की निकल रहीं लपटें देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए वहां पहुंचे. लोगों ने चापाकल और कुएं के पानी से आग पर काबू पाया. गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को ग्रामीणों ने आनन- फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगी थी. स्थानीय लोगों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव में पहुंचे. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. मृतका की मां एवं दादी फुला देवी का रोते -रोते बुरा हाल था. मृतका के पिता परदेश में नौकरी करते हैं.

मोबाइल चार्ज करने के क्रम में करेंट के झटके से गिरी
गैलन से टकराने से शरीर पर गिरा केरोसिन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन