महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Updated at : 03 Apr 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पातेपुर ग्रामीण : प्रखंड के बाजितपुर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. राम जानकी मठ के महंत बाबा विश्व मोहन दास के नेतृत्व में और त्यागी बाबा के सान्निध्य में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में भीड़ उमड़ने लगी है. यज्ञ के छठे दिन त्यागी बाबा जय मंगल दास जी […]

विज्ञापन

पातेपुर ग्रामीण : प्रखंड के बाजितपुर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. राम जानकी मठ के महंत बाबा विश्व मोहन दास के नेतृत्व में और त्यागी बाबा के सान्निध्य में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में भीड़ उमड़ने लगी है. यज्ञ के छठे दिन त्यागी बाबा जय मंगल दास जी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए महिलाएं एवं श्रद्धालु चरण स्पर्श किये बिना नहीं लौटे. कई दर्जन विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियां यज्ञ की शोभा में चार चांद लगा रही हैं.

बनारस से आये प्रवचनकर्ता एवं अयोध्या से रासलीला को देखने के लिए, रात्रि में भी भीड़ जुट रही. यज्ञ में जितेंद्र कुमार झा, राम नरेश झा, राम जिनिष मिश्र, नन्हे राय, वैद्यनाथ मिश्र, गोविंद कुमार, नीरज कुमार, भूलन मिश्र, दिनेश कुंवर, आशुतोष आनंद, मुकेश मिश्र, राज कुमार कुंवर, भुवनेश्वर मिश्र, पिंकू मिश्र, संतोष मिश्रा आदि लोगों का यज्ञ सफल बनाने में सराहनीय योगदान देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन