नववर्ष शुरू होने के उपलक्ष्य में नगर में निकला जुलूस

हाजीपुर : नववर्ष विक्रम संवत 2074 शुरू होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में जुलूस निकाला गया. श्री राधा कृष्ण प्रकाश ट्रस्ट द्वारा आयोजित जुलूस में जय गुरुदेव संस्थान, प्रजापति हीरोज आॅर्गेनाइजेशन, विश्व हिंदू परिषद, श्रीराम सेना समेत अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया. इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय नववर्ष की खुशी मनाते हुए […]
हाजीपुर : नववर्ष विक्रम संवत 2074 शुरू होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में जुलूस निकाला गया. श्री राधा कृष्ण प्रकाश ट्रस्ट द्वारा आयोजित जुलूस में जय गुरुदेव संस्थान, प्रजापति हीरोज आॅर्गेनाइजेशन, विश्व हिंदू परिषद, श्रीराम सेना समेत अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया. इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय नववर्ष की खुशी मनाते हुए
स्थानीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर से जुलूस निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. महाविद्यालय परिसर में पहुंच कर सभा की गयी. विक्रम संवत के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि शक शासक खरोस, जो उत्तर पश्चिम एशिया से भारत विजय के लिए आया था, महाराजा विक्रमादित्य के हाथों उसकी पराजय के साथ विक्रम संवत का प्रारंभ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




