मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

हाजीपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने इस मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के समीप डंपर की ठोकर से बाइक […]
हाजीपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने इस मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के समीप डंपर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी.
आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये. लोगों ने कर्णपुरा के समीप मृतक मनीष कुमार का शव सड़क पर रख कर जाम कर दिया. पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में अभिषेक की मौत के बाद परिजन शव लेकर उसके गांव सहदुल्लहपुर पहुंच गये. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




