ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हादसा. आक्रोशित ग्रामीणों ने मनियावां गांव के समीप जहानाबाद -घोसी मार्ग को किया जाम काको : स्थानीय थाना क्षेत्र मनियावां गांव के समीप एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रक (जेएच 10बीसी-0822) ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक अब्दालचक गांव निवासी विजय दास (45 वर्ष) है. […]
विज्ञापन
हादसा. आक्रोशित ग्रामीणों ने मनियावां गांव के समीप जहानाबाद -घोसी मार्ग को किया जाम
काको : स्थानीय थाना क्षेत्र मनियावां गांव के समीप एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रक (जेएच 10बीसी-0822) ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक अब्दालचक गांव निवासी विजय दास (45 वर्ष) है.
घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, जिसे नगर थाने की पुलिस द्वारा गौरक्षणी के समीप पकड़ा, मगर ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहा. घटना के उपरांत आक्रोशित ग्रामीण मनियावां गांव के समीप जहानाबाद -घोसी मुख्य पथ को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. घटना की जानकारी होने पर काको थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा
सड़क जाम कर रहे लोगों समझाने -बुझाने का प्रयास किया. बाद में बीडीओ ने पहुंच मृतक के आश्रित को 20 हजार रुपये के पारिवारिक लाभ का चेक प्रदान किया, साथ ही मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये गये. इसके बाद परिजन सड़क से हटे . पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गयी, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को
परिजनों को सौंपा गया. बताते चलें कि मृतक विजय दास बैंड-बाजा बजाने का काम करता था. वह छठ पर्व के मौके पर भी बैंड-बाजा बजाने हेतु बुकिंग कर रखा था, इसी कार्य के लिए वह अपने सहयोगियों को जानकारी देने मनियावां जा रहा था, इसी दौरान मनियावां गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










