महिला से छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
Updated at : 26 Mar 2017 12:01 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना को सही बताया लालगंज नगर : प्रखंड थाना क्षेत्र के मानपुर गांव पोखर स्थित शुक्रवार की देर शाम दूध लेकर लौट रही एक महिला को कुछ लोगों ने चाकू दिखा कर छेड़खानी का प्रयास किया. इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोगों ने महिला को धक्का देकर सड़क किनारे गड्ढे […]
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना को सही बताया
लालगंज नगर : प्रखंड थाना क्षेत्र के मानपुर गांव पोखर स्थित शुक्रवार की देर शाम दूध लेकर लौट रही एक महिला को कुछ लोगों ने चाकू दिखा कर छेड़खानी का प्रयास किया. इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोगों ने महिला को धक्का देकर सड़क किनारे गड्ढे में ढकेल दिया. महिला के शोर मचाने पर छेड़खानी करने वाले अपने तीसरे साथी के साथ, जो बाइक लेकर सड़क पर खड़े थे, लालगंज की ओर भाग निकले. इस संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि जब मैं दूध लेकर लौट रही थी,
तभी मानपुर में सड़क किनारे दो अज्ञात लोगों ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला ने बताया कि उनलोगों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. हालांकि सूचना पर पहुंचे लालगंज थाने की गश्ती पुलिस एसपी मंडल ने वहां काफी पूछताछ की. वहां उपस्थित ग्रामीण मुकेश कुमार, लाल बाबू भगत, विनोद सिंह, दिनेश राय, अजय सिंह, अनिल सिंह, नरेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने घटना की पुष्टि की. वहीं पीड़िता ने पुलिस पर मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यनारायण राम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे पास कोई आवेदन नहीं आया है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




