बिजली बिल बकाया रहने पर कटेगा कनेक्शन

Updated at : 24 Mar 2017 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल बकाया रहने पर कटेगा कनेक्शन

हाजीपुर : अगर आपके यहां बिजली बिल बकाया है, तो कभी आपकी बत्ती गुल हो सकती है. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा राजस्व वसूली और बिजली चोरी पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है. अभियान के दौरान हर रोज धड़ल्ले से बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं. पिछले पांच दिनों के अंदर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : अगर आपके यहां बिजली बिल बकाया है, तो कभी आपकी बत्ती गुल हो सकती है. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा राजस्व वसूली और बिजली चोरी पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है. अभियान के दौरान हर रोज धड़ल्ले से बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं. पिछले पांच दिनों के अंदर नगर के विभिन्न इलाकों में छह सौ से

अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है. गरमी का मौसम आ चला है. इस मौसम में हर आदमी की चाहत होती है कि बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो. इधर विद्युत कंपनी का कहना है कि लोगों की यह चाहत तभी पूरी होगी, जब वे हर महीने नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन