स्कूली बच्चों को ठोकर मार कार पलटी, अफरातफरी

महनार नगर : महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक कार अनियंत्रित होकर स्कूल से लौट रहे स्कूली दो बच्चों को ठोकर मारने के बाद गड्ढे में पलट गयी. घटना के बाद चालक कार छोड़ कर वहां से निकल भागा. घायल दोनों बच्चे महनार के एक […]
महनार नगर : महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक कार अनियंत्रित होकर स्कूल से लौट रहे स्कूली दो बच्चों को ठोकर मारने के बाद गड्ढे में पलट गयी. घटना के बाद चालक कार छोड़ कर वहां से निकल भागा. घायल दोनों बच्चे महनार के एक निजी स्कूल के छात्र और खरजम्मा गांव के रहने वाले बताए गए है. कार की ठोकर से दो बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जुट गये.
इधर, सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. महनार थाने के एसआइ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ आनन-फानन में वहां पहुंचे. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया. कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में महनार पुलिस ने बताया कि घायल बच्चों के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. घायल बच्चों या उनके परिजनों का बयान आते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




