देशी शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 22 Mar 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
देशी शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के अाधार पर छापेमारी कर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सहदेई बुजुर्ग के चकियाजा गांव में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है. इसको लेकर एक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के अाधार पर छापेमारी कर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सहदेई बुजुर्ग के चकियाजा गांव में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है. इसको लेकर एक टीम गठित ककी गयी.

टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार, सिद्धांत कुमार एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया. टीम सहदेई बुजुर्ग के चकियाजा गांव स्थित एक ईंट भट्ठी पर छापेमारी की, जहां से पुलिस तलाशी के दौरान जमीन में दबा कर रखी दस लीटर चुलायी शराब और एक सौ पचास लीटर जावा बरामद किया. वहीं पुलिस को देख भाग रहे दो धंधेबाजों को पुलिस ने धर-दबोचा.

पकड़ा गया दोनों धंधेबाज ईंट भट्ठी में काम करता है. पुलिस को देख भाग रहे दो धंधेबाजों को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये दोनों धंधेबाजों में एक राजू कुमार, जबकि दूसरा दिनेश कुमार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन