शादी का कैसेट नहीं देने पर बेरहमी से पीटा

Updated at : 22 Mar 2017 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का कैसेट नहीं देने पर बेरहमी से पीटा

पटेढ़ी बेलसर : शादी में की गयी वीडियोग्राफी का कैसेट नहीं देने के विवाद में वीडियोग्राफर युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. ईंट से कुचल कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया है. वहां युवक […]

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : शादी में की गयी वीडियोग्राफी का कैसेट नहीं देने के विवाद में वीडियोग्राफर युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. ईंट से कुचल कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया है. वहां युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.

घटना 14 मार्च की बतायी जा रही है. गंभीर रूप से जख्मी युवक ओपी क्षेत्र के चकवाजा निवासी वशिष्ठ राम का पुत्र टुनटुन कुमार है. युवक के पिता ने पुलिस को दिये बयान में आरोप लगाया है की 14 मार्च की शाम नगवा हाट से सामान खरीद लौट रहा था. रास्ते में पुत्र टुनटुन जख्मी पड़ा था. नगवा गांव के रामचंद्र राम के पुत्र संजीत ने ईंट से मार कर जख्मी किया था. पुत्र बेहोश पड़ा था. मैं और ग्रामीण बीच-बचाव में जुटे थे. इसी दौरान रामचंद्र राम, शिवजी सहनी तथा उपेंद्र सहनी हाथ में लिये लाठी-डंडा तथा रॉड से मारपीट करने लगे. उनलोगों ने मुझे पकड़े रखा. इसी बीच पुत्र को होश आया,

तो पुनः आरोपित ने ईंट से सिर पर प्रहार शुरू कर दिया, जिससे पुत्र फिर बेहोश हो गया. पुत्र का बैग भी ले लिया. इसमें 14 हजार रुपये थे. ग्रामीणों के सहयोग से मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया. जख्मी युवक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र ने शादी में कैसेट बनाया था, जिसको आरोपित को दे चुका है. लेकिन आरोपित फिर शादी की कैसेट की मांग कर रहे थे.

ओपी अध्यक्ष डीके भारती ने बताया कि फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.
पीड़ित के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन