योगी के सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष हाजीपुर :
Updated at : 20 Mar 2017 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

देसरी : गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्षेत्र के भाजपा एवं लोजपा नेताओं में हर्ष का माहौल है. सांसद को मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा नेता साकेश कुमार सिंह, शम्भू यादव, अभिषेक श्रीवास्तव लोजपा नेता मुखिया शुभाष सिंह, मुखिया रामप्रसाद राय, विजय राय, चंदन कुमार यादव, प्रखंड […]
विज्ञापन
देसरी : गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्षेत्र के भाजपा एवं लोजपा नेताओं में हर्ष का माहौल है. सांसद को मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा नेता साकेश कुमार सिंह, शम्भू यादव, अभिषेक श्रीवास्तव लोजपा नेता मुखिया शुभाष सिंह, मुखिया रामप्रसाद राय, विजय राय, चंदन कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष बलिंद्र सिंह, राजकपूर सिंह, सुधीर बाबा, रंजन ठाकुर,राजकुमार चौधरी, विजय साह, रामानंद साह, राजीव पटेल, अजय पासवान ने बधाई दी है.
वैशाली. उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाये जाने पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी हर्ष का माहौल है. साथ ही सभी ने एक स्वर में कहा कि इनके नेतृत्व में प्रदेश का चौमूखी विकास होगा. हर्ष व्यक्त करनेवालों में मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह उर्फ कन्हायी सिंह, अभिजित कुमार विक्की, दीपक कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, राजीव कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद आजम अली, आदि शामिल है.
महुआ. गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई दी है. भाजपा महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष सीमा सिंह ने योगी को उक्त पद पर विरजमान होने पर कहा कि इससे यूपी में विकास तेजी से होगा. सीएम योगी को नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल उर्फ बब्लू चौधरी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद यादव, युवा नेता नंदन कानू के साथ अन्य ने बधाई दी है.
लालगंज. भाजपा के फायर ब्रिगेड नेता योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही लालगंज के भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य लालगंज बाजार में मिठाइयां बांटने लगे. इस दौरान वहां जय श्रीराम के जय घोष के साथ लोगों ने न सिर्फ एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई, बल्कि एक दूसरे को गुलाल भी लगाया.
बिदुपुर. योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. लोगो ने कहा है कि देश में मोदी और उत्तर प्रदेश में जोगी सबका साथ लेकर सबका विकास करेंगे. इन नेताओं ने उत्तर प्रदेश की जनता, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जीत की बधाई दी है. बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह, बलिराम खत्री, राधाकांत सिंह, आमोद शर्मा, रवींद्र सिंह, शैलेंद्र महाराज आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




