शर्मनाक ! वैशाली में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप

Updated at : 21 Feb 2017 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक ! वैशाली में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप

वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के चक अल्हदाद पंचायत के हबीबपुर गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म किया. आरोपित पीड़िता का पड़ोसी है. इस संबंध में पीड़िता के पिता के बयान पर वैशाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते शनिवार को […]

विज्ञापन

वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के चक अल्हदाद पंचायत के हबीबपुर गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म किया. आरोपित पीड़िता का पड़ोसी है. इस संबंध में पीड़िता के पिता के बयान पर वैशाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते शनिवार को बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी. इसी दौरान आरोपित ने उसे बिस्कुट का लालच देकर उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनायी. इसकी शिकायत करने जब पीड़िता की मां आरोपित के घर पर पहुंची तो वहां बैठे लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और मुकदमा करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.

जानकारीके मुताबिक इसके बाद पीड़िता के पिता ने उपसरपंच राहुल कुमार और पूर्व मुखिया सुनील कुमार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की. इस संबंध में वैशाली के थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में आरोपित युवक सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित बच्ची का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन