जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिला घायल

हाजीपुर : करताहां थाना क्षेत्र के टारां गांव में दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल राजकुमारी देवी मोहन राय की पत्नी है. इस संबंध में घायल राजकुमारी देवी ने बताया कि पूर्वजों […]
हाजीपुर : करताहां थाना क्षेत्र के टारां गांव में दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल राजकुमारी देवी मोहन राय की पत्नी है. इस संबंध में घायल राजकुमारी देवी ने बताया कि पूर्वजों द्वारा दी गयी जमीन के बंटवारे को लेकर मेरे पड़ोसियों ने मेरे घर के पुरुषों की अनुपस्थिति में मेरे साथ मारपीट किया.
उन्होंने अपने पड़ोसी लड्डू राय समेत तीन लोगों पर लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. घायल पीड़िता राजकुमारी देवी ने बताया कि जमीन के विवाद में मेरे पड़ोसियों ने मुझे घर में अकेला देख कर अपनी पुरानी दुश्मनी भी निकाली है तथा मेरे साथ छेड़छाड़ भी की, जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




