सहदेई ओपी अध्यक्ष को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Updated at : 26 Dec 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
सहदेई ओपी अध्यक्ष को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

देसरी : देसरी थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी के समीप रविवार की देर रात उस समय अजीबो-गरीब स्थिति हो गई जब आक्रोशित ग्रामीणों ने सहदेई बुजुर्ग ओपी के प्रभारी की न केवल जम कर धुनाई की बल्कि उन्हें गाड़ी से खींच कर बंधक बना लिया. ओपी अध्यक्ष को बंधक बनाये जाने की सूचना मिलते ही […]

विज्ञापन

देसरी : देसरी थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी के समीप रविवार की देर रात उस समय अजीबो-गरीब स्थिति हो गई जब आक्रोशित ग्रामीणों ने सहदेई बुजुर्ग ओपी के प्रभारी की न केवल जम कर धुनाई की बल्कि उन्हें गाड़ी से खींच कर बंधक बना लिया. ओपी अध्यक्ष को बंधक बनाये जाने की सूचना मिलते ही देसरी के थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. थानाध्यक्ष के समझाने के बावजूद ग्रामीण ओपी अध्यक्ष संजय गौड़ को छोड़ने से इनकार करते हुए घटनास्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे.

इधर घटना की सूचना मिलते ही महनार के एएसपी देसरी के रवाना हो चुके थे. गांव के एक युवक को वाहन से धक्का मारने और विरोध करने पर पिस्तौल के बल पर जबरन वाहन में बैठाने का कारण बताया गया है. जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग ओपी के अध्यक्ष संजय गौड़ देसरी-गाजीपुर पथ पर देसरी गैस एजेंसी के पास एक बाइक सवार युवक को अपने कार से टक्कर मार दी. जब युवक ने रोककर विरोध किया तो उन्होंने रिवाल्वर का भय दिखाते हुए युवक को जबरन अपनी कार में बैठाने लगे.
युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. कार में सादे लिबास में सवार ओपी अध्यक्ष को लोगों ने कार से बाहर खींचकर जमकर पिटाई कर दी. घटना देसरी गांव के ही विजय कुमार सिंह के पुत्र आदित्य कुमार के साथ हुई. आदित्य ने बताया कि वह बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान लाल रंग के कार ने पीछे से धक्का मार दिया. उसने कार को रोकना चाहा तो उसमें सवार व्यक्ति ने उसपर रिवाल्वर तान दी और जबरन गाड़ी में बैठाने लगा. शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गये और चालक को दबोच लिया. ग्रामीण हरेन्द्र कुमार, विजय सिंह, मुखिया दिलीप सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि घटना के वक्त ओपी अध्यक्ष नशे में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन