सब्जी लदा पिकअप वैन पलटा, दो लोग घायल

Updated at : 10 Dec 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जी लदा पिकअप वैन पलटा, दो लोग घायल

महुआ : समस्तीपुर जिले के दलसिंगसराय से सब्जी लेकर पटना जा रहा एक पिकअप वैन कन्हौली बाजार में पलट गया. घटना में चालक समेत दो लोग घायल हो गये. सड़क के बीचों बीच गाड़ी पलट जाने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार वैन पर बैगन लदा था. जिसे […]

विज्ञापन
महुआ : समस्तीपुर जिले के दलसिंगसराय से सब्जी लेकर पटना जा रहा एक पिकअप वैन कन्हौली बाजार में पलट गया. घटना में चालक समेत दो लोग घायल हो गये. सड़क के बीचों बीच गाड़ी पलट जाने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार वैन पर बैगन लदा था.
जिसे पटना बिक्री करने के लिए ले जाया जा रहा था. घटना उस समय हुई जब महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में बीती देर रात सामने से आ रहे किसी अन्य वाहन के चालक ने पिकअप वैन के चालक को चकमा दे दिया. घटना में वैन पर लदी सब्जी के बैग इधर- उधर बिखर गये. घटना में चालक तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. बाद में उस स्थान से गुजर रहे वाहनों के चालकों ने इसकी सूचना महुआ पुलिस को दी. स्थानीय लोगों और सब्जी के व्यापारियों ने बताया कि इस घटना में उनका काफी नुकसान हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन