दिव्यांगों के लिए जांच शिविर का आयोजन

हाजीपुर : बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली के समावेशी शिक्षा संमाग द्वारा दिव्यांगों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर शहर के डे-केयर संटर हाजीपुर में लगाया गया. इस शिविर में 6 से 14 आयुवर्ग के आस्थ श्रवण एवं दृष्टिबाधित बच्चों को उपकरण तथा तीन-पहिया साइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, श्रवण यंत्र, ब्रेल्कीत इत्यादि देने […]
हाजीपुर : बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली के समावेशी शिक्षा संमाग द्वारा दिव्यांगों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर शहर के डे-केयर संटर हाजीपुर में लगाया गया. इस शिविर में 6 से 14 आयुवर्ग के आस्थ श्रवण एवं दृष्टिबाधित बच्चों को उपकरण तथा तीन-पहिया साइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, श्रवण यंत्र, ब्रेल्कीत इत्यादि देने के लिए जांच किया गया. एलिमको कानपुर के विशेषज्ञ ने बच्चों को उपकरण प्रदान करने के लिए चिन्हित किया.
इस शिविर में हाजीपुर, बिदुपुर, राघोपुर, वैशाली, भगवानपुर, लालगंज, बेलसर एवं सहदेई बुजुर्ग से निःशक्त बच्चे आए हुए थे. जांच शिविर में निःशक्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान अजय कुमार सिंह ने कहा कि निःशक्तों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. सभी अभिभावकों से उन्हें नियमित रूप से विधालय भेजने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




