ट्रक ने सिपाही को कुचला, मौत

Updated at : 05 Dec 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने सिपाही को कुचला, मौत

दुखद. बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था सिकंदर हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु पर शनिवार की देर रात बेलगाम एक ट्रक ने एक सिपाही को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल सिपाही को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच में भरती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना सेतु […]

विज्ञापन

दुखद. बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था सिकंदर

हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु पर शनिवार की देर रात बेलगाम एक ट्रक ने एक सिपाही को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल सिपाही को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच में भरती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना सेतु के पाया संख्या 28 के समीप रात करीब 11.45 बजे हुई. मृतक 30 वर्षीय सिकंदर शर्मा बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव का रहनेवाला था. वह पटना खाजेकलां थाने में सिपाही के पद पर पदस्थापित था. यह घटना तब हुई,
जब वह ड्यूटी के बाद नगर थाना क्षेत्र के गर्दनिया चौक स्थित ससुराल बाइक से आ रहा था. इसी दौरान पटना की ओर से आ रहा एक ट्रक ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस वहां पहुंची. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि सेतु से गुजर रहे एक बाइक सवार ने घटना की सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस पाया संख्या 28 के समीप पहुंची. पुलिस जीप से उसे सदर अस्पताल लाया गया. डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही गर्दनिया चौक स्थित ससुराल से अशोक शर्मा के परिजन और घायल सिपाही की पत्नी भी अस्पताल पहुंच गये. पीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक की पत्नी ने पीरबहोर थाने की पुलिस को दिये बयान में अज्ञात ट्रकचालक केखिलाफ बयान दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीरबहोर थाने से बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.
पाया 28 के पास हादसा पीएमसीएच में इलाज के क्रम में गयी जान
थाने की जीप से पांच जवानों को भेजा
सेतु के पाया संख्या 28 के समीप दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना मिली थी. थाने की जीप से पांच पुलिस के जवान को घटनास्थल पर भेजा गया. घायल को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके बाद एंबुलेंस से पीएमसीएच भेजा गया.
अवनिश कुमार, थानाध्यक्ष, गंगाब्रिज
दुर्घटना के बाद सेतु पर लगा जाम
सेतु के पाया संख्या 28 के समीप शनिवार की देर रात उस समय जाम लग गया जब बालू लदे ट्रक ने सिपाही सिकंदर शर्मा की बाइक में टक्कर मार दी. ट्रक की ठोकर से सिपाही की बाइक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद ट्रक का चालक वहां से भाग निकला. सोनपुर मेला से लौट रहे एक कार पर सवार चार-पांच युवकों ने फूटपाथ पर छटपटाते खाकीबर्दी में पुलिसकर्मी को देख अपनी कार रोक दी. इसके बाद युवकों ने घटनास्थल के समीप वाहनों को रोकना शुरू कर दिया.
जिसके कारण सेतु के पश्चिमी लेन पर जाम लग गया. हालांकि लगभग आधे घंटे के बाद पुलिस के पहुंचने और घायल सिपाही को वहां से उठाकर ले जाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी. ट्रक और बाइक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिकन्दर की बाइक सेतु के फूटपाथ से टकरा गया और वह औंधे मुंह फूटपाथ पर जा गिरा. उसके कपड़े खून से लथपथ हो गये थे. वह आसपास खड़े लोगों से अपनी पत्नी का नंबर देकर घटना की सूचना देने का प्रयास किया था.
घायल सिकंदर की मोबाइल मौके पर गिर गया था जिसे किसी ने उठा लिया था. मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर अस्पताल चली गयी थी. सिपाही की दुर्घटनाग्रस्त बाइक घटनास्थल पर ही देर रात तक लावारिस हालत में खड़ी देखी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन