बेटियों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं : सीएस

Updated at : 30 Nov 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
बेटियों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं : सीएस

हाजीपुर : बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. यह वक्त की पुकार है कि हम बेटियों को बचाएं, पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं. सेवा भारत की ओर से आयोजित बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डाॅ इंद्रदेव रंजन ने ये बातें कहीं. जिले के बिदुपुर प्रखंड की नवनगर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. यह वक्त की पुकार है कि हम बेटियों को बचाएं, पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं. सेवा भारत की ओर से आयोजित बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डाॅ इंद्रदेव रंजन ने ये बातें कहीं. जिले के बिदुपुर प्रखंड की नवनगर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र 41 पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. सीएस ने उपस्थितजनों को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के बड़े विस्तार से जानकारी दी और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया.

लोगों से अपील की कि जिले में कहीं भी लिंग परिक्षण या कन्या भ्रूणहत्या मामले की जानकारी मिले, तो इसकी अविलंब सूचना दे. त्वरित कार्रवाई की जायेगी. कार्यक्रम में प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ संजय दास, सीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक अर्जुन प्रसाद राय समेत दर्जनों महिला सेविका, एएनएम, आशा आदि उपस्थित थी. सेवा की जिला समन्वयक पायल ने कार्यक्रम के उधेश्य पर प्रकाश डाला. प्रखंड समन्वयक श्वेत ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर बच्चियों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी.

कहीं भी लिंग परीक्षण या कन्या भ्रूणहत्या मामले की जानकारी दे
बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित
पूर्व मुखिया के घर कुर्की-जब्ती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन