विजिलेंस ने जाली प्रमाणपत्र मामले में दर्ज की प्राथमिकी

गोरौल : प्रखंड के एक नियोजित शिक्षक पर विजिलेंस ने जाली प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोरौल थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुलिस निरीक्षक सह जांचकर्ता आशा ठाकुर ने आरोप लगाया है की मध्य विद्यालय रामदासपुर के शिक्षक सुधीर कुमार रद्द […]
गोरौल : प्रखंड के एक नियोजित शिक्षक पर विजिलेंस ने जाली प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोरौल थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुलिस निरीक्षक सह जांचकर्ता आशा ठाकुर ने आरोप लगाया है की मध्य विद्यालय रामदासपुर के शिक्षक सुधीर कुमार रद्द विद्यालय से परीक्षा का प्रमाणपत्र पर नौकरी करते आ रहे हैं,
जो संज्ञेय अपराध है. बताया गया है कि पटना उच्य न्यायालय ने बीते वर्ष 22 मई को जांच का आदेश दिया गया था. इसमें ललित नरायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से सुधीर कुमार के प्रमाणपत्र को जांच के लिए भेजा गया, जिसे गलत पाया गया. जिस बीएड के प्रमाण पत्र में वर्ष अंकित है उस वर्ष मान्यता रद्द कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




