ePaper

डाकघर परिसर से लूट का मामला : 4.95 लाख रुपये बरामद

Updated at : 27 Nov 2016 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
डाकघर परिसर से लूट का मामला : 4.95 लाख रुपये बरामद

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के इंडस्टरीयल थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित एक डाकघर परिसर से गत 21 नवंबर को एक कैश वैन से लूटे गए 5.37 लाख रुपये में से पुलिस ने आज 4.95 लाख रुपये बरामद करते हुए पांच लूटेरों को धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बरामद […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के इंडस्टरीयल थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित एक डाकघर परिसर से गत 21 नवंबर को एक कैश वैन से लूटे गए 5.37 लाख रुपये में से पुलिस ने आज 4.95 लाख रुपये बरामद करते हुए पांच लूटेरों को धर दबोचा.

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बरामद सभी नोट 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट हैं. राकेश ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विदुपुर के वाजितपुर मलाही गांव निवासी रुपेश कुमार एक डाककर्मी का बेटा है जो इस लूटकांड में लाइनर का काम कर रहा था. गिरफ्तार बाकी अन्य अपराधी राजापाकड थाना अंतर्गत दयालपुर गांव के रहने वाले हैं.

उन्होंने बताया कि औद्योगिक थाना अंतर्गत सुलतापुर गांव के समीप से गिरफ्तार कियेगये इन अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो कटटा, छह कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. राकेश ने बताया कि लूट की इस घटना को अंजाम अपराधियों ने दो होमगार्ड जवानों को घायल कर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन