कुहासे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

Updated at : 25 Nov 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
कुहासे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

काफी नजदीक आने पर भी नहीं दिख रहे वाहन देसरी : गुरुवार के सुबह इस शीत ऋतु की शुरुआत के प्रथम दिन घना कुहरा सड़कों, मैदानों, आसमानों में छाया रहा. इस कारण हाजीपुर-मुसरीघरारी एनएच 103 एवं हाजीपुर-बछवाड़ा एसएच 93 पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी. वाहन के चालक हेड लाइट जला कर धीरे-धीरे किसी […]

विज्ञापन

काफी नजदीक आने पर भी नहीं दिख रहे वाहन

देसरी : गुरुवार के सुबह इस शीत ऋतु की शुरुआत के प्रथम दिन घना कुहरा सड़कों, मैदानों, आसमानों में छाया रहा. इस कारण हाजीपुर-मुसरीघरारी एनएच 103 एवं हाजीपुर-बछवाड़ा एसएच 93 पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी.
वाहन के चालक हेड लाइट जला कर धीरे-धीरे किसी तरह से वाहन चलाये. कुहासा इतना ज्यादा था कि सामने से आ रहे वाहन भी लोगों को काफी नजदीक आने के बाद भी नहीं दिख रहा था. कुहासे के कारण हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड पर सुबह में चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार एकदम कम गयी थी. चालक धीमी गति से हॉर्न बजाते हुए ट्रेनों को चलाते नजर आये. क्षेत्र में कुहासा 3 बजे भोर से लगना शुरू हुआ जो दिन के साठे आठ बजे तक लगी रही. उसके बाद आसमान साफ दिखाई दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन