लूटने की योजना विफल सफलता. समय पर पुलिस ने पहुंच कर एक अपराधी को दबोचा
Updated at : 24 Nov 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हाजीपुर : अपराधियों की मंशा पर उस समय पानी फिर गया जब एक स्वर्ण व्यवसायी को लूटने की योजना बनाने के दौरान पुलिस पहुंच गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फपरपुर एनएच-77 पर स्थित एक लाइन होटल के समीप मंगलवार देर रात की है. पुलिस के पहुंचते ही अपराधी […]
विज्ञापन
एक कट्टा और दो कारतूस बरामद
हाजीपुर : अपराधियों की मंशा पर उस समय पानी फिर गया जब एक स्वर्ण व्यवसायी को लूटने की योजना बनाने के दौरान पुलिस पहुंच गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फपरपुर एनएच-77 पर स्थित एक लाइन होटल के समीप मंगलवार देर रात की है. पुलिस के पहुंचते ही अपराधी वहां से भागने लगे. भाग रहे एक अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया. उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस और एक मोबाइल जब्त किया गया.
हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए अन्य अपराधी वहां से भागने में सफल हो गये. गिरफ्तार छोटू पासवान सदर थाना क्षेत्र के दुर्गानगर मुहल्ले का रहनेवाला है. उसने अपने साथियों का नाम पुलिस को बताया है. पुलिस भाग निकले अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
एसपी को मिली थी गुप्त सूचना :
एसपी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र स्थित एक लाइन होटल के समीप कुछ अपराधी एक स्वर्ण व्यवसायी को लूटने का योजना बना रहे हैं. एसपी ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. सदर थाने की पुलिस बसंत लाइन होटल के समीप पहुंची. पुलिस ने वहां दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में टहलते हुए देखा.
पुलिस को पास आते देख दोनों युवक वहां से भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर एक को पकड़ लिया. गिरफ्तार छोटू पासवान और उसके भाई जितेंद्र पासवान पर नगर और सदर थाने में लूट, आर्म्स एक्ट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं. दोनों थानों की पुलिस का छोटू वांछित अभियुक्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




