सड़क दुर्घटना में होमगार्ड के एक जवान की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-छपरा मार्ग में नया गंडक पुल पर मंगलवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से होमगार्ड के जवान की घटनास्थल पर मौत हो गयी. नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृत पंकज कुमार […]
हाजीपुर : हाजीपुर-छपरा मार्ग में नया गंडक पुल पर मंगलवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से होमगार्ड के जवान की घटनास्थल पर मौत हो गयी. नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृत पंकज कुमार भगवानपुर थाने के युसूफपुर गांव का बताया गया. वह कुछ साल पहले ही होमगार्ड के पद पर बहाल हुआ था. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुलिस लाइन से उसकी ड्यूटी नया गंडक पुल पर थी, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




