सोनपुर मेला में हाथी-घोड़ा की जगह पर मिल रही शराब, प्याज के ट्रक से 800 कार्टन जब्त

Updated at : 23 Nov 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर मेला में हाथी-घोड़ा की जगह पर मिल रही शराब, प्याज के ट्रक से 800 कार्टन जब्त

सोनपुर (सारण) : पशुओं के मेले के लिए प्रसिद्ध सोनपुर मेले में हाथी-घोड़ा और बैल-गाय के स्थान पर विदेशी शराब की बिक्री का जुगाड़ लगताया जा रहा था. पुलिस ने मंगलवार को एसटीएफ की मदद से एनएच-19 पर रिमझिम लाइन होटल के पास से प्याज से लदे ट्रक से 800 कार्टन विदेशी शराब बरामद की़ […]

विज्ञापन
सोनपुर (सारण) : पशुओं के मेले के लिए प्रसिद्ध सोनपुर मेले में हाथी-घोड़ा और बैल-गाय के स्थान पर विदेशी शराब की बिक्री का जुगाड़ लगताया जा रहा था. पुलिस ने मंगलवार को एसटीएफ की मदद से एनएच-19 पर रिमझिम लाइन होटल के पास से प्याज से लदे ट्रक से 800 कार्टन विदेशी शराब बरामद की़ है.
एसडीपीओ मो अली अंसारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी़. इस दौरान चालक ने ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया, पर उसे धर-दबोच लिया गया़. शराब के साथ सबलपुर निवासी मोहन कुमार राय सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस को यह सूचना मिली थी कि सोनपुर मेले में बिक्री के लिए 12 चक्के के ट्रक से शराब आने वाली है. ट्रक से बरामद शराब हरियाणा से लायी जा रही थी. मोहन राय की सोनपुर गोला बाजार पर मिनरल वाटर का फैक्टरी है. इसकी आड़ में अवैध शराब का धंधा कर रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन