ढाई महीने पहले मरी महिला मिली जिंदा

Updated at : 23 Nov 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
ढाई महीने पहले मरी महिला मिली जिंदा

पटेढ़ी बेलसर : जिस नवविवाहिता की हत्या के आरोप में ससुरालवाले भागे-भागे फिर रहे थे, वह जिंदा मिली. उस महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला ढाई महीने पहले बेलसर थाना में दर्ज हुआ था. बेलसर पुलिस के पुअनी विष्णुदेव दुबे ने महिला को बड़े ही नाटकीय ढंग से बरामद किया है. पुलिस […]

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : जिस नवविवाहिता की हत्या के आरोप में ससुरालवाले भागे-भागे फिर रहे थे, वह जिंदा मिली. उस महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला ढाई महीने पहले बेलसर थाना में दर्ज हुआ था. बेलसर पुलिस के पुअनी विष्णुदेव दुबे ने महिला को बड़े ही नाटकीय ढंग से बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि यह महिला मौना चौक के पास खड़ी है.

खबर मिलते ही विष्णुदेव दुबे ने मौना चौक पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया. बरामद महिला दिव्या कुमारी माधोपुर के शिवनगर गांव निवासी कवींद्र महतो की पत्नी है. उसकी शादी 7 मई 2015 को हुई थी. महिला ने पुलिस को बताया की उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे, जिसके कारण वह अपने सहेली के घर चली गयी थी. महिला का मायका छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के बधुइ गांव में है. मालूम हो की बरामद नवविवाहिता दिव्या के दादा विश्वनाथ महतो ने 9 सितंबर16 को बेलसर ओपी में एक मामला दर्ज कराया था.

हत्या का कारण मायके के जमीन को रजिस्ट्री करने और नौकरी के लिए 30 हजार रुपये की मांग करने का उल्लेख किया था. इस मामले में पति, सास और जेठानी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. बेलसर पुलिस ने बरामद महिला को धरा 164 के तहत हाजीपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन