शराब की पांच मिनी फैक्टरियों का भंडाफोड़
Updated at : 22 Nov 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी. दो जगहों से 40 ड्रम में रखे आठ हजार किलो फॉरमेंटेड जावा बरामद हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को राघोपुर दियारा क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. पुलिस ने इस दौरान पांच मिनी फैक्टरियों का उद्भेदन करते हुए कई भट्ठियों को ध्वस्त किया. आठ हजार किलो फॉरमेंटेड जावा को […]
विज्ञापन
छापेमारी. दो जगहों से 40 ड्रम में रखे आठ हजार किलो फॉरमेंटेड जावा बरामद
हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को राघोपुर दियारा क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. पुलिस ने इस दौरान पांच मिनी फैक्टरियों का उद्भेदन करते हुए कई भट्ठियों को ध्वस्त किया. आठ हजार किलो फॉरमेंटेड जावा को बरामद कर मौके पर नष्ट कर दिया गया. 210 लीटर तैयार देशी शराब भी जब्त की गयी. हालांकि इस संबंध में कोई धंधेबाज गिरफ्तार नहीं हो सका. पुलिस के पहुंचने की भनक लगने के कारण धंधेबाज वहां से निकल भागने में सफल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, एसपी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब बनायी जा रही है.
शराब के धंधेबाज यहां तैयार की गयी शराब को राजधानी पटना के अलावा वैशाली, समस्तीपुर, छपरा और मुजफ्फरपुर जिले में कई ठिकानों पर पहुंचा रहे हैं. शराब की खेप पहुंचाने में धंधेबाज नदी के रास्ते नाव का भी सहारा ले रहे हैं. एसपी ने इसकी सूचना उत्पाद विभाग को दी. उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार ने एक टीम का गठन किया. उत्पाद निरीक्षक अजय शंकर सहाय के नेतृत्व में अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार और सिद्धार्थ कुमार एवं शस्त्र बल को शामिल किया गया.
अपराह्न में टीम के सदस्यों ने राघोपुर थाना क्षेत्र के लिटियाही एवं सुकुमारपुर दियारा में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच मिनी फैक्टरियों का उद्भेदन किया और कई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहां 40 ड्रम में रखे आठ हजार किलो महुआ जावा शराब बरामद की गयी. पुलिस ने उसे मौके पर नष्ट कर दिया और खाली ड्रम को जब्त कर लिया. पुलिस का दावा है कि लाखों रुपये की शराब को नष्ट किया गया है. धंधेबाज को चिह्नित कर लिया गया है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
दो सौ 10 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त, धंधेबाज फरार
झाड़ी के ओट में चल रहे भट्टी को दिखाती पुलिस.नदी के किनारे भी चल रहे थे शराब की भट्टियां
झाड़ी के बीच गड्ढे में गाड़ कर रखे गये थे ड्रम
पुलिस से बचने के लिए धंधेबाज तैयार देशी शराब को ड्रम में डाल जमीन के अंदर गाड़ दिया करते थे. स्थानीय लोग तथा वहां से गुजरनेवाले आम राहगीरों को इसकी भनक तक नहीं लगती थी. झाड़ी के ओट में स्थित इन शराब भट्ठियों में दिन के उजाले में शराब तैयार की जाती थी. इसका खुलासा उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी के बाद किया. छापेमारी के दौरान टीम को यह भी जानकारी मिली कि नदी के किनारे पानी से घिरे टिले तथा नाव पर भी देशी शराब बनाने का काम किया जाता है. खास कर राघोपुर दियारा क्षेत्र में इस प्रकार अवैध भट्टी कई पंचायतों में चल रही है. इसे उत्पाद विभाग ने चिह्नित किया है. मालूम हो कि बीते 1 अप्रैल से बिहार में देशी और मशालेदार शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा पांच अप्रैल से विदेशी शराब की बिक्री की पूर्ण बंदी की गयी थी.
सरकार की इस घोषणा के बाद स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम राघोपुर दियारा क्षेत्र में कई बार छापेमारी की.
पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी
एसपी के निर्देश पर छापेमारी की गयी. मिनी देशी शराब की पांच मिनी फैक्टरियों का उद्भेदन हुआ है. 210 लीटर तैयार महुआ शराब, 40 ड्रम रखे 8000 किलो फॉरमेंटेड जावा बरामद हुआ है. कोई धंधेबाज गिरफ्तार नहीं हो सका. धंधेबाज को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
अरविंद कुमार, उत्पाद अधीक्षक, वैशाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




