महिलाओं की रही ज्यादा भीड़

महुआ : बैंक खुलने के पहले से ही गुरुवार को महुआ के भिन्न भिन्न बैंकों में लोगों की भीड़ पैसा निकासी करने, बदलने एवं जमा करने को लेकर उमड़ पड़ी. जिसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की थी. बैंकों में उमड़ी भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बैंक में कार्यरत अधिकारी, पदाधिकारी […]
महुआ : बैंक खुलने के पहले से ही गुरुवार को महुआ के भिन्न भिन्न बैंकों में लोगों की भीड़ पैसा निकासी करने, बदलने एवं जमा करने को लेकर उमड़ पड़ी. जिसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की थी. बैंकों में उमड़ी भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बैंक में कार्यरत अधिकारी, पदाधिकारी भी परेशान रहे.
बैंकों में करेंसी नोट नही आने के कारण उपभोक्ताओं को 10, 20, 50, एवं 1000 के नोटों से ही संतोष करना पड़ा. इस दौरान पैसे बदलने आये लोगों को मात्र 4 हजार ही बदला गया. जबकि निकासी मात्र 10 हजार ही हुई, लेकिन जमा करने वालों की बल्ले-बल्ले रही. जिसको जितना जमा करना था किया. इस पर किसी प्रकार की कोई प्रतिबंध नहीं रहा. फिर भी बैंक पहुंचे लोगों को घंटों लेन -देन करने एवं पैसा बदलने में परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




